स्टाइपेंड नहीं मिलने पर भड़के इंटर्नशिप डॉक्टर
मोतिहारी, जुलाई 6 -- चकिया, एसं। विराट रामायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार को इंटर्नशिप कर रहे जूनियर डॉक्टरों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद सामने आया है। इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों ने कॉलेज प्रशासन के कुछ कर्मियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे 38 जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें पिछले 27 महीनों से इंटर्नशिप की छात्रवृत्ति (स्टाइपेंड) का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार मांग करने के बावजूद भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में डॉ. राजा बाबू, डॉ. अन्नू कुमारी, डॉ. यशस्वी, डॉ. सौम्या प्रिया, डॉ. रानी कुमारी, डॉ. निशा भारती, डॉ. अनिशा पटेल समेत बड़ी संख्या में इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.