अल्मोड़ा, सितम्बर 6 -- अल्मोड़ा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का आक्रोश अब भी बरकरार है। रविवार को भी इंटर्न डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा कि स्टाइपेंड नहीं बढ़ाया तो सोमवार से कार्यबहिष्कार करने को बाध्य होंगे। वॉइस ऑफ इंटर्न्स के बैनर तले एमबीबीएस इंटर्न्स से विरोध जताकर कहा कि वह अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन कर रहे हैं। 24 घंटे सातों दिन इंटर्न डॉक्टर अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सम्मानजनक स्टाइपेंड नहीं मिल पा रहा है। महज 17 हजार का स्टाइपेंड मिलने से उनका रोजर्मरा का खर्च तक नहीं चल पा रहा है। यह भी पढ़ें- आयुर्वेद कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने फिर दिया धरना इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड म...