हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के पैरामेडिकल इंटर्न छात्र-छात्राओं का स्टाइपेंड की मांग को लेकर आंदोलन चौथे दिन जारी रहा। गुरुवार को छात्रों ने मेडिकल कॉलेज गेट से रामपुर गेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर इंटर्नशिप के दौरान 15 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड देने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में धरने से की गई थी। वहां के चिकित्सा अधीक्षक की ओर से छात्रों को हटाए जाने के बाद अब राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दिया जा रहा है। बुधवार शाम पांच बजे मेडिकल कॉलेज गेट, बरेली रोड से पैदल मार्च शुरू हुआ, जो सिंधी चौराहे होते हुए रामपुर गेट पहुंचा और राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ। छात्रों का कहना है कि वे ...