स्टाइपेंड की मांग को लेकर शंकर कोरंगा और छात्रों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के पैरामेडिकल छात्रों ने इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। शनिवार को राज्यमंत्री शंकर कोरंगा के माध्यम से पांच छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई गई। छात्रों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया। पैरामेडिकल छात्र पिछले कई दिनों से स्टाइपेंड की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं और राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में धरना दे रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांग इंटर्नशिप के दौरान 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिए जाने की है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है, जबकि पूर्व में इसके लिए व्यवस्था रही है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.