स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार शाम को स्टाइपेंड की मांग को लेकर उग्र विरोध दर्ज कराते हुए कैंडल मार्च निकाला। नर्सिंग छात्रों ने बताया कि वे अपनी अनिवार्य 6 महीने की इंटर्नशिप के दौरान प्रतिदिन 10 से 12 घंटे तक अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें किसी भी तरह का स्टाइपेंड या मानदेय नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी प्रतिमाह Rs.13,000 स्टाइपेंड दिए जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि तात्कालिक स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने पहले डेटा जुटाकर जल्द मानदेय देने का आश्वासन दिया था, लेकिन लंबे समय बाद भी धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे छात्रों में काफी आक्रोश है। नर्सिंग स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.