आगरा, नवम्बर 19 -- तहसील सदर में स्टांप वेंडर पूरन चंद शर्मा के निधन पर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडर व टाइपिस्टों ने शोक जताया है। तहसील बार के सभागार में बुधवार को आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी के चलते अधिवक्ताओं के न्यायिक व निबंधन कार्य से विरत रहने की वजह से बैनामा नहीं हो सके। वहीं दूरदराज से आए लोग वापस लौट गए। मंगलवार को अधिवक्ता इंतजार हुसैन के निधन के चलते न्यायिक व निबंधन कार्य नहीं हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.