स्टांप पर भूमि बेचकर 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में चार पर केस दर्ज
रुद्रपुर, मई 13 -- किच्छा, संवाददाता। स्टांप पर भूमि बेचकर करीब 1.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में कई लोगों ने एकजुट होकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम छिनकी निवासी नाजिम, निजामुद्दीन, इस्तियाक, नसीम और सरताज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही जोगा सिंह पुत्र मुंशा सिंह, उसकी पत्नी जसवीर कौर, तथा यूनिस और युसुफ पुत्र मोहम्मद रजा उर्फ भूरा ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए कम दाम में प्लाट दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि वे कम कीमत में जमीन उपलब्ध करा देंगे, जिसके बाद कई लोग उनके संपर्क में आए। शिकायत के अनुसार, ग्राम केमरी रामपुर निवासी जाहिद अली ने जोगा सिंह की 19 बिस्वा भूमि 13.50 लाख रुपये में खरीदी और पूरी रकम अदा कर दी। इसी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.