बगहा, मार्च 26 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता । अधिवक्ता कल्याण कोष के स्टांप का दोबारा प्रयोग करने के मामले में नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जिला विधिज्ञ संघ के सचिव नगर के भोला बाबू कॉलोनी निवासी योगेश चंद्र प्रसाद ने एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। इस फर्जीवाड़े में तीन पकड़े गए हैं। एफआईआर में योगेश चंद्र प्रसाद ने बताया है कि विगत एक वर्ष से न्यायालय के विभिन्न अभिलेखों से अधिवक्ता कल्याण कोष के टिकट को उखाड़ने तथा दोबारा स्टांप की तरह उपयोग करने की सूचना मिल रही थी । जिसके कारण अधिवक्ता कल्याण कोष के टिकटों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसके लिए जिला विधिज्ञ संघ की निगरानी समिति को जांच का आदेश दिया गया था। 28 फरवरी को जांच के दौरान न्यायालय परिसर में टाइप करने वाले...