मेरठ, मार्च 30 -- स्टांप घोटाले के मुख्य आरोपी विशाल वर्मा और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने संगठित अपराध सिंडिकेट चलाने के आरोप में नया मुकदमा दर्ज किया है। गिरोह पर फर्जी स्टांप तैयार कर सरकारी राजस्व को करोड़ों का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन सौरभ शुक्ला की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में विशाल वर्मा को सिंडिकेट का सरगना बताया है, जो फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार विशाल ने अपने साथियों सूरजकुंड निवासी अक्षय गुप्ता, शताब्दीनगर निवासी राहुल वर्मा, प्रवेश विहार निवासी राहुल वर्मा और पांडव नगर निवासी यश सिंह के साथ मिलकर फर्जी सरकारी स्टांप तैयार किए। इन स्टांप के जरिए बैनामों की रजिस्ट्री कर आर्थिक लाभ अर्जित किया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2020 से 2023 के बीच आरोपियों न...