बाराबंकी, मई 16 -- बाराबंकी, संवाददाता। जॉइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गुंजिता अग्रवाल के निर्देश पर बकाया वसूली का विशेष अभियान शनिवार को चलाया गया। इस दौरान राजस्व टीम के सदस्य अवधेश सिंह, शारदा मिश्र, आशीष रस्तोगी, उपेंद्र प्रताप सिंह व अभय प्रताप सिंह की टीम ने मोहम्मदपुर चौकी के पास के शालीमार कॉपारेशन लिमिटेड के इवारा प्रॉजेक्ट पर बकाया 20 लाख 20 हजार 110 रुपये व ब्याज की वसूली के लिए शनिवार को अलग अलग पांच गाटा संख्या पर लाल झंडियां लगाते हुए जमीन को कुर्क कर लिया गया। शालीमार कॉपोरेशन के प्रतिनिधि शिवजन्म चौधरी के नाम से पांच फरवरी 2025 को संबंधित जमीन का बैनामा कराया गया था। इसमें यह स्टाम्प कमी पाई गई थी। ऐसे ही टीम ने भूहेरा के प्रभात मिश्र पर बकाया 3 लाख 64 हजार 620 रुपये व ब्याज, सफेदाबाद में यश बिल्डर्स के निदेशक सतपाल सिंह प...