बरेली, मार्च 13 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों व सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि स्टाम्प एंड रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रगति संतोषजनक नहीं है। सभी एसडीएम को सुधार के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों का आई गॉट पोर्टल पर पंजीकरण शीघ्र कराने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और कोई भी प्रकरण पांच वर्ष से अधिक समय तक लंबित न रहने पाए। इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर भी की जाती है। उन्होंने आय तथा जाति प्रमाण पत्रों से संबंधित लंबित आवेदनों को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.