स्टांप अधिकारी संघ का अधिवेशन 8 व 9 को
लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश स्टांप एवं निबंधन अधिकारी संघ का दो दिवसीय अधिवेशन 8 व 9 अगस्त लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें विभागीय कार्यों, चुनौतियों व भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।अधिवेशन का उद्घाटन रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 8 को करेंगे। दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान विभागीय विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रशासनिक दक्षता, सेवा सुधार, तकनीकी नवाचार तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। अधिवेशन का समापन 9 अगस्त को संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के साथ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.