बिहारशरीफ, मार्च 7 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को स्टडी किट तो इलेक्ट्रिक और मेकैनिक के साथ अन्य ट्रेडों में प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए टूल किट दिया जाएगा। इसके लिए युवा 15 मार्च तक श्रम संयुक्त भवन स्थित जिला नियोजनालय में जाकर आवेदन दें। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि हम युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नियोजनालय में पुस्तकालय के साथ ही कम्प्यूटर की भी व्यवस्था है। वहां जाकर कोई भी युवा पढ़ाई या परीक्षा का अभ्यास कर सकता है। उन्होंने इच्छुक युवाओं को स्टडी व टूल किट के लिए जल्द से जल्द आवेदन जमा करने की अपील की है। इसके लिए युवाओं का जिला नियोजनालय में कम से कम छह माह पहले का निबंधन होना चाहिए। जिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.