वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 12 -- UP News: उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य का सपना लेकर रूस गए तीन युवकों को वहां रूसी सेना में जबरन शामिल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र स्थित ग्राम पीपलशाह निवासी शक्ति पुंडीर और चरथावल के ग्राम बाढ़ निवासी हिमांशु शर्मा के बाद अब शामली के थानाभवन स्थित ग्राम हसनपुर लुहारी के रहने वाले आशु कुमार के परिवार ने भी प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। तीनों युवकों से पिछले डेढ़ महीने से परिजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों में अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक, तीनों युवक बेहतर कॅरियर की तलाश और पढ़ाई के सिलसिले में स्टडी वीजा पर रूस गए थे और वहां एक कमरे में साथ रह रहे थे। आरोप है कि रूस पहुंचने के बाद वहां के प्रशासन ने इनके पासपोर्ट कब्जे में ले लिए और दबाव बन...