पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत जिला नियोजनालय पूर्णिया ने बुधवार को स्टडी किट एवं टूल किट वितरित किया। उप निदेशक कोसी प्रमंडल निशांत कुमार सिन्हा, अवर प्रादेशिक नियोजनालय सहरसा के सहायक निदेशक अमित कुमार की मौजूदगी में किट वितरण किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारी ने मौजूद अभ्यर्थी को कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु कुल 47 अभ्यर्थियों को स्टडी किट एवं स्वरोजगार हेतु कुल 31 युवकों एवं युवतियों को टूल किट वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने भी अभ्यर्थी को कई महत्वपूर्ण व्यवसायिक जानकारी देकर लक्ष्य के लिए जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.