गोरखपुर, अप्रैल 20 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंटबाजी से हुए हादसे के बाद गुलरिहा पुलिस सख्त हो गई है। सोमवार को पुलिस ने फोरलेन पर बिना सुरक्षा उपकरणों के तेज रफ्तार में रेसर बाइक दौड़ाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच तेज रफ्तार बाइक को पकड़कर सीज कर दिया। कई बाइक चालकों पर बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के आरोप में चालान भी किया गया। पुलिस का कहना है कि फोरलेन पर स्टंटबाजी और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर राहगीरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।बताते चलें कि बीते दिनों सरैया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने फोरलेन पर स्टंट करते समय एक बाइक अनियंत्रित होकर युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.