रामनगर, जनवरी 3 -- रामनगर। कोसी बैराज के समीप शुक्रवार देर रात स्टंट दिखा रहे युवकों की एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार रेलिंग पर फंस गई। गनीमत यह रही कि कार रेलिंग को तोड़ते हुए रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात कोसी बैराज के समीप कुछ युवक कार में बैठकर स्टंट कर रहे थे। अचानक नियंत्रण हटने से कार सीधे रेलिंग से जा टकराई। हादसे के दौरान बैराज पर कई लोग मौजूद थे। बताया कि रेलिंग तोड़ते हुए कार सिंचाई नहर में लटक गई। कार सवार युवक किसी तरह से बाहर आए और लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि कार सवार युवक सुरक्षित हैं। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.