गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे बाइक सवारों की लापरवाही से एक युवती समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की दोपहर गुलरिहा क्षेत्र के सरैया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने की है। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है,जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर तीन-तीन युवक सवार होकर गोरखपुर से महराजगंज फोरलेन पर स्टंट करते हुए चक्कर लगा रहे थे। आसपास के लोगों के अनुसार युवक दो बार सड़क पर तेज रफ्तार में चक्कर लगाते देखे गए। तीसरी बार जब वे उसी रास्ते से गुजरे तो एक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दी। हादसे में युवती और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ...