मेरठ, मार्च 30 -- तेज रफ्तार बाइक से स्टंट करने पर आरोपी ने साथियों संग घर आकर हमला कर दिया। थाने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जाकिर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता आवेश अहमद ने बताया कि देर शाम मोहल्ले का ही दानिश बाइक से स्टंट कर रहा था। उसके छोटे भाई ने विरोध किया। आरोप है कि दानिश ने गाली गलौज शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने समझाकर भेज दिया। कुछ देर बाद दानिश अपने आठ दस साथियों संग लाठी डंडे लेकर घर पहुंचा तथा गाली गलौज की। घर पर केवल महिलाएं थीं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी आसपास के लोगों क आने पर फरार हो गए। थाना लोहियानगर पर आवेश ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हुमांयुनगर निवासी नोमान ने लोहियानगर थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह ससुराल में आया थ। यहां बच्चों में कुछ कहासुनी हो गई थी। उसके ससु...