मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुशहरी, हिसं। मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के सामने गुरुवार देर शाम पिकअप से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। तीनों की पहचान नहीं हुई है। पिकअप चालक भी जख्मी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ. अजय चौधरी ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि बाइक सवार स्टंटबाजी करते हुए शोर मचाते जा रहे थे। इसी दौरान सामान से लदी पिकअप से बाइक टकरा गई। इस बीच अनियंत्रित होकर पिकअप भी सड़क पर पलट गई। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि गंभीर हालत में दो युवकों को एसकेए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.