इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। शहर की सड़कों पर जानलेवा स्टंट करना और बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालकर वीडियो बनाना दो युवकों को महंगा पड़ गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर उनकी बाइकों को सीज कर दिया और कुल 33 हजार रुपये का चालान किया। पुलिस को पिछले कुछ समय से नुमाइश मैदान और सफारी रोड के आसपास युवाओं के खतरनाक स्टंट करने और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी दौरान सोशल मीडिया सेल को एक वीडियो मिला, जिसमें तीन बाइक सवार युवक सड़क पर स्टंट करते और पटाखे जैसी आवाज निकालते नजर आए। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने अभियान चलाकर दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। दोनों की बाइकों को सीज करते हुए 16,500-16,500 रुपये क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.