बलरामपुर, मार्च 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाकर लोगों की जान जोखिम में डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। थाना तुलसीपुर की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया और उसकी मोटरसाइकिल सीज कर दी। पुलिस के अनुसार युवक सार्वजनिक स्थान पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था, जिससे आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन सहित आवश्यक धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ओवरस्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाने और सार्वजनि...