गाजीपुर, मार्च 16 -- जमानियां। मोटर साइकिल में तेल भरवाने के लिए भैदपुर पेट्रोल पंप के पास स्टंट करते समय दूसरी बाइक से टकराकर तीन छात्र घायल हो गए। तीनों का कस्बा बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि तीन छात्र स्कूल से घर जाते समय स्टंट कर रहे थे। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक में टकरा गई। इससे धनंजय कुमार निवासी ग्राम रघुनाथपुर, संदीप कुमार निवासी सबलपुर और शिवम यादव निवासी ग्राम देवरिया घायल हो गए। तीनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कराया और घर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.