लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। जनेश्वर मिश्र पार्क गेट के पास रविवार को स्पोर्ट्स बाइक से स्टंट करने के दौरान 12वीं के छात्र नैतिक की मौत के बाद पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया। बुधवार को लोहिया पथ और 1090 चौराहे पर हजरतगंज पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टंट करने वालों और रेसर बाइक से फर्राटा भरने वालों की 24 गाड़ियां सीज की गईं।इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से बचकर कुछ युवक भागे तो उनका कैमरे से चालान किया गया क्योंकि ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर स्पीडो मीटर भी लगा रखा था। उससे फोटो खींचकर चालान किया जा रहा था। अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी के निर्देश पर एडीसीपी राघवेंद्र सिंह के अलावा एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, गौतम पल्ली इंस्पेक्टर रत्नेश सिंह पुलिस बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.