शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर सेहरामऊ दक्षिणी थाना पुलिस ने सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल वाहनों को सीज कर तीन लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार देसी ढाबा के पास कुछ युवक तेज गति से कारें दौड़ाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे राहगीरों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो रहा था। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की और मौके का सत्यापन कराया। जांच में मुजाहिद अली अफजल, मौनिस अली, आकिल खान और वाहन में सवार यमन खान समेत अन्य की पहचान हुई। उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.