संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे स्टंटबाजी व काली फिल्म वाले चारपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान में शुक्रवार को 117 स्थानों पर 1471 वाहनों को चेक किया। 216 स्टंटबाजी करने एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दो पहिया वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की। जबकि 23 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म और 11 चार पहिया वाहनों हूटर उतरवाया। 22 चार पहिया वाहनों पर गलत तरीके से लगे नंबर प्लेट पर और 27 चार पहिया वाहनों पर शासकीय तथा जाति सूचक शब्द लगे होने पर कार्यवाही की। 816 वाहन स्वामियों को चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.