उन्नाव, मार्च 28 -- पुरवा। स्टंटबाजी कर लापरवाहीपूर्वक बाइक चलानेवाले सवार दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा। बाइक के कागजात न दिखा पाने पर बाइक को सीज कर दिया। एसआई सियाराम चौरसिया के मुताबिक, पीराशाह चौराहे से लोकमार्ग के बीच एक बाइक पर सवार दो युवक स्टंट कर रहे थे। सूचना पर बाइक सवारों को पकड़कर पूछताछ की गई। दोनों ने अपनी पहचान ग्राम फतेहगंज निवासी 24 वर्षीय संदीप कुमार लोधी पुत्र स्व बुद्धी लाल व ग्राम डगरुवनखेड़ा निवासी भैयालाल पुत्र शिवाकांत के रूप में दी। बाइक के कागजात न दिखा पाने पर सीज की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.