पीलीभीत, मई 27 -- बिलसंडा। दियोरिया में कामघाट नदी में ट्रैक्टर की स्टंटबाजी के दौरान डूबे युवक की मौत के बाद मंगलवार को विधायक विवेक वर्मा ने दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिजनों को चेक सौंपा। थाना करेली क्षेत्र के गांव लिलहर मुड़िया निवासी 28 वर्षीय राजेश ट्रैक्टर चालक था। निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम ऊन कला निवासी नदीम के ट्रैक्टर का ड्राइवर था। 17 माई को राजेश ट्रैक्टर लेकर भट्ठे पर काम से घुंघचिहाई जा रहा था। रास्ते में दियोरिया क्षेत्र के अंतर्गत कामघाट पुल के पास नदी किनारे पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने ट्रैक्टर नदी में उतार दिया और कपड़े निकालकर नहाने लगा। इसी दौरान नदी में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई । भाजपा विधायक विवेक वर्मा, नायब तहसीलदार हबीब हसन और महीप सिंह चंदेल मृतक के घर पहुंचे और उसके परिजनों क...