संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर। सुरक्षित यातायात के लिए जनपद के समस्त थाना व प्रभारी यातायात द्वारा स्टंटबाजी व काली फिल्म वाले चारपहिया वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिले भर में 62 स्थानों पर 2487 वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान स्टंटबाजी करने एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 130 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान में 15 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाई गई। चार पहिया के दो वाहनों पर गलत तरीके से लगे नंबर प्लेट पर कार्रवाई की गई। चार पहिया के दो वाहनों पर शासकीय तथा जाति सूचक शब्द लगे होने पर कार्रवाई की गई। 1306 वाहन स्वामियों को चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.