आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस ने मंगलवार को जनपद के 55 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 1324 वाहनों की जांच की गई। स्टंटबाजी करने वाले 16 वाहनों का पुलिस ने चालान किया। इसके साथ ही मंदिरों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो टीमों की सघन चेकिंग की। महिला बीट की पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनों, साइबर अपराध से बचाव के साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- महिलाओं को दी शासन की योजनाओं की जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...