फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सेक्टर-15 स्थित जिमखाना क्लब में रविवार को संपन्न हुई राज्य स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग की स्क्वैश प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम उपविजेता रही है, जबकि हिसार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में हिसार ने मेजबान फरीदाबाद की टीम को 11-4 और 11-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। फरीदाबाद की टीम को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। फाइनल से पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में फरीदाबाद ने कैथल को 11-7 और 11-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में हिसार ने गुरुग्राम की टीम को 11-2 और 11-4 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज कल से दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने ...