स्क्रैप से भरे बोरों में पौने आठ कुंतल गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ, मार्च 12 -- एसटीएफ और निगोहां पुलिस की संयुक्त टीम ने एक डीसीएम में चेकिंग के दौरान पौने आठ कुंतल गांजा बरामद कर तस्कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह बोरों में भरे रबर स्क्रैप के बीच गांजे के पैकेट रखकर उड़ीसा से ला रहा था। बरामद गांजे की कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। थानाप्रभारी निगोहां अनुज कुमार तिवारी और एसटीएफ के उपनिरीक्षक हरीश सिंह चौहान की संयुक्त टीम बुधवार देर रात चेकिंग कर रही थी। इस बीच नगराम मोड़ के एक डीसीएम देखकर टीम ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। दोनों टीमों ने डीसीएम का पीछा किया और ओवरटेक कर रोक लिया। चालक को धर दबोचा। टीम ने डीसीएम की तलाशी ली तो अंदर भारी भरकम बोरे रखे थे। बोरों में रबर स्क्रैब के 31 बोरों में 775 पैकेट गांजा बरामद हुआ। वजन करीब 775 किलो था। पकड़ा गया चालक कौशल कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.