फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- उत्तर थाना क्षेत्र स्थित एक स्क्रैप सेंटर में खड़े कंडम वाहनों में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटों के साथ धुंआ के गुब्बार उठते देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। लालऊ रोड पर स्क्रैप सेंटर हैं। जिसमें 30 से अधिक कंडम वाहन खड़े थे। मंगलवार सेंटर पर एक कर्मचारी था। वह दोपहर दो बजे सामान लेने के लिए बाहर निकल आया। उसी दौरान दीवार किनारे खड़े एक ऑटो के साथ घास में आग लग गई। देखते ही देखते आग की पलटों ने पास में खड़ी कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया।राहगीरों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। यह भी पढ़ें- बाड़े में आग लगने से 13 बकरियां मरी, दो भैंस झुलसी आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि कोई भी व्यक्ति अंदर जाने की जहमत नहीं उठा सका। इसके बाद लोगों ने इलाका पुलिस और फायर स्टेशन पर फोन पर वाहनों में आग लगने की सूचना दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.