जमशेदपुर, अप्रैल 2 -- जमशेदपुर। टेल्को निवासी स्क्रैप व्यापारी हर्षवर्धन की जीएसटी घोटाला आरोप में जमानत अर्जी जमशेदपुर एडीजे- 6 की अदालत से रद्द हो गई। जीएसटी के अधिवक्ता एसएस बरियार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, जीएसटी इंटेलिजेंस को हर्षवर्धन के खिलाफ करीब 14 करोड़ घोटाले का संदेह है। इससे डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) ने विगत 11 फरवरी को स्थानीय पुलिस की मदद से हर्षवर्धन को गिरफ्तार कर जमशेदपुर विशेष आर्थिक अपराध अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.