अमरोहा, जनवरी 2 -- जोया, संवाददाता। कारोबारी से स्क्रैप में टायर खरीद कर लुधियाना की कंपनी ने 32.55 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर कंपनी के तीन निदेशक समेत चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जोया के संभल चौराहा स्थित मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अब्दुल मुत्तलिब जोया में टायर हाउस चलाते हैं, वह स्क्रैप में टायर खरीदते हैं। बीते कई सालों से उनका कारोबार पंजाब के लुधियाना की एक कंपनी के साथ चल रहा था। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों ने स्क्रैप में टायर खरीदने के बाद कभी भुगतान नहीं किया। कंपनी प्रबंधक लाल सिंह के द्वारा सिर्फ झूठे वादे किए गए, विश्वास करते हुए अब्दुल मुत्तलिब नियमित रूप से कबाड़ की सप्लाई करते रहे। बीते कुछ महीनो में कंपनी ने 32,55,326 का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.