स्क्रैप माफिया रवि काना ने अदालत से अग्रिम जमानत मांगी
नोएडा, मार्च 19 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। स्क्रैप माफिया रवि काना ने नोएडा के सेक्टर-39 थाने में दर्ज एक मुकदमे में अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की है। रवि काना से जुड़े दो प्रकरण में 25 मार्च को अदालत में सुनवाई होगी। अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता के अनुसार नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह 21 फरवरी की रात सेक्टर-133 में एक शादी समारोह से अपनी कार से लौट रहे थे। जब वह सेक्टर-42 के जंगल के पास पहुंचे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए खुद को रवि काना गैंग से जुड़ा बताया और कहा कि उनका साथी पंकज पराशर जेल में है। उन्होंने पीड़ित को चेतावनी दी कि मीडिया क्लब का अध्यक्ष बनने के बाद से वह उनके गैंग के खिलाफ खबरें प्रकाशित करा रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.