नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बांदा जेल से 29 जनवरी को निकलकर गायब हुए स्क्रैप माफिया रवि काना का सुराग पुलिस को अबतक नहीं लगा। पुलिस की छह टीमें उसकी तलाश में बांदा, दिल्ली समेत अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एक टीम नेपाल बॉर्डर के आसपास डेरा डाले है। रवि काना पर स्क्रैप कारोबार की आड़ में अवैध वसूली, जमीन कब्जाने, धमकी देने, मारपीट और संगठित अपराध से जुड़े कई गंभीर आरोप हैं। दावा है कि स्क्रैप माफिया की जिस समय रिहाई हुई, उसके परिवार के लोग पहले ही वहां पहुंच चुके थे। परिवार के ज्यादातर सदस्यों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं। पुलिस की टीम जेल से निकलने के बाद रवि काना, जिस कार में बैठा, उसको ट्रैस करने में जुटी है। माफिया की रिहाई के बाद उसके गिरोह के सदस्य फिर से सक्रिय हो सकते हैं। ऐसे में उसके साथियों पर भी नजर रखी जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.