स्क्रैप बेचने के नाम पर कारोबारी से 24.45 लाख की ठगी
मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। भोजपुर थाना पुलिस ने तमिलनाडु के चेन्नई के वीरसमया स्ट्रीट स्थित फर्म हानिया इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मिन्नी रफीक अहमद, गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी इकबाल और शकील के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर भोजपुर के गांव धर्मपुर झंडे वाला निवासी स्क्रैप कारोबारी नूर मोहम्मद की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें नूर मोहम्मद ने स्क्रैप की सप्लाई देने के नाम पर 24.45 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। नूर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह फाजिया ट्रेडर्स नाम से फर्म चलाता है और स्क्रैप का कारोबार करता है। नूर मोहम्मद के अनुसार गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी इकबाल और शकील ने उससे संपर्क किया और स्क्रैप बेचने के संबंध में बात की। दोनों ने बताया कि चेन्नई में एक स्क्रैप का एजेन्ट है वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.