कानपुर, मार्च 28 -- चकेरी, संवाददाता। एक स्क्रैप कारोबारी ने आरोप लगाया है कि ठग ने उन्हें स्क्रैप व्यापारी बनकर फोन किया और फिर सस्ते दाम में स्क्रैप बेचने का झांसा दिया। आरोपित ने उनसे पांच लाख रुपये एडवांस ले लिये। रुपये मिलने के बाद आरोपित ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के लाल बंगला चंद्र नगर निवासी संजय जायसवाल स्क्रैप कारोबारी हैं और उनका गोदाम चंद्रनगर में ही है। पीड़ित ने बताया कि अक्टूबर 2025 को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम गाजीपुर निवासी एस धन्ना बताया। साथ ही कहा कि बाबा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है जो स्क्रैप बेचने का काम करती है। पीड़ित ने बताया कि आरोपित ने उनसे कम दाम में भारी मात्रा में स्क्रैप बेचने का झांसा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.