गोरखपुर, मार्च 5 -- गोरखपुर। फरवरी में स्क्रैप निस्तारण से पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को 19.19 करोड़ रुपये की आय हुई है। स्क्रैप निस्तारण से रेल राजस्व की प्राप्ति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को गति मिली है। वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी 'मिशन ज़ीरो स्क्रैप' के तहत स्क्रैप निस्तारण से 188.51 करोड़ रुपये की आय हुई है। स्क्रैप निस्तारण के परिणामस्वरूप रेल परिसर एवं रेल लाइनों के किनारे पड़ी निराकृत सामग्रियां हटा दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...