चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में स्क्रैप निपटान के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए अप्रैल से जुलाई 2026 की प्रथम चार माह की अवधि में 201.20 करोड़ के रिकॉर्ड स्क्रैप विक्रय का आंकड़ा प्राप्त किया है। यह किसी भी वित्तीय वर्ष के अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा अब तक की सर्वाधिक स्क्रैप बिक्री है। यह भी पढ़ें- पूरे देश के जोनल रेलवे स्क्रैप निपटान में दक्षिण-पूर्व रेलवे को पहला स्थानउपलब्धियाँ स्क्रैप निपटान से अर्जित राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 31.85 प्रतिशत अधिक तथा इस अवधि के अनुपातिक लक्ष्य से 57.80 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि के साथ दक्षिण पूर्व रेलवे वर्तमान में स्क्रैप निपटान से प्राप्त राजस्व के मामले में सभी जोनल रेलों में अग्रणी है...