अलीगढ़, फरवरी 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयरन स्क्रैप में चोरी करने के मामले में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत ने रद्द कर दी। गूलर रोड निवासी स्क्रैप व्यापारी ने अमित अग्रवाल ने रोरावर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि 19 जनवरी को पुणे स्थित एलिन स्क्रैप ट्रेडर्स से एक ट्रक स्क्रैप लेकर अलीगढ़ पहुंचा, जिसे खुशबू स्टील्स, जलालपुर में खाली कराया गया। कांटे पर वजन कराने पर 745 किलो माल कम पाया गया। पुलिस ने नौ फरवरी को ट्रक चालक आगरा के ग्वालियर रोड स्थित सेवला सराय निवासी बनी सिंह व धर्मकांटे के मुंशी कन्नौज जिले के गोसाईगंज क्षेत्र के रमपुरवा निवासी श्यामविहारी मिश्रा उर्फ बबलू पंडित को गिरफ्तार करके जेल भेजा। इनसे पूछताछ में धर्मकांटे में चिप लगाकर स्क्रैप चोरी की जा रही थी। अन्य नाम प्रकाश भी आए, जिनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.