स्क्रैप घोटाले में 'कबाड़' हो सकता कई इंजीनियरों-अफसरों का कॅरियर
कानपुर, अगस्त 19 -- केस्को के स्टोर डिवीजन में निष्प्रयोज्य बिजली खंभों और उपकरणों के स्क्रैप की बिक्री में सामने आई वित्तीय अनियमितता की जांच अब और विस्तृत होगी। एक गाड़ी में निर्धारित मात्रा से दोगुने से अधिक स्क्रैप मिलने के बाद शुरू हुई जांच में अब तक के लेनदेन के साथ पूर्व में हुई स्क्रैप की खरीद-फरोख्त भी जांच के दायरे में आएगी। इससे कई इंजीनियरों और अफसर फंस सकते हैं। केस्को प्रबंधन ने प्रारंभिक विभागीय जांच में अनियमितताओं की पुष्टि के बाद स्टोर में तैनात रहे एक्सईएन श्रीकांत रंगीला और जेई मुन्ना यादव को निलंबित कर दिया है। मामले में विजिलेंस जांच की संस्तुति भी की गई है। इसके अलावा दोनों को चार्जशीट देकर जवाब लिया जाएगा। विजिलेंस जांच में दस्तावेजों, टेंडर प्रक्रिया, स्क्रैप के स्टॉक और पूर्व की बिक्री का मिलान किए जाने की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.