स्क्रैप गोदाम में आधी रात घुसकर की तोड़फोड़
आगरा, जून 21 -- थाना एकता क्षेत्र स्थित एक एल्यूमीनियम स्क्रैप गोदाम में आधी रात को 30 से अधिक लोग घुस गए और जमकर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद दो मजदूरों को भी पीटा। वह घायल हो गए। जाते-जाते आरोपित अपने साथ डीवीआर भी ले गए। गोदाम संचालक महेंद्र सिंह राठौर की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तुलसी नगर गोबर चौकी निवासी गोदाम संचालक महेंद्र ने पुलिस को बताया कि घटना 14 जून रात करीब 10:30 बजे की है। कुछ लोग वाहनों पर सवार होकर उनके गोदाम पर पहुंचे और धावा बोल दिया। हमलावरों ने लाठी ड़डों और लोहे के पाइपों से गोदाम के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट और अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज दो मजदूर राहुल और अमित को भी पीट पीटकर घायल कर दिया। जैसे तैसे मजदूर अपनी जान बचाकर वहां से भागे। गोदाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.