मेरठ, अप्रैल 9 -- दो दिन पूर्व पांचली के पास स्क्रैप कारोबारी के गोदाम में हुई लाखों का माल चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर कॉपर का करीब बारह किलो तार व एक बाइक बरामद करने का दावा किया है। परतापुर निवासी मनीष सिंघल पुत्र विरेन्द्र सिंघल का जानी थाना क्षेत्र में स्क्रैप का गोदाम है। दो दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने गोदाम की दीवार पर चढ़कर टीन काटकर लाखों की कीमत का कॉपर व कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराई थी। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में नीरज और सुरेश निवासीगण नई बस्ती को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...