कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य कर विभाग (एसजीएसटी) ने फर्जी स्क्रैप कारोबार और कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 150 संदिग्ध स्क्रैप फर्मों पर विशेष जांच और छापेमारी की है। इनमें से 45 स्क्रैप फर्मों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं। कार्रवाई में लगभग 8.52 करोड़ टैक्स वसूला गया। इसके अलावा 450 फर्मों का पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। विभाग के अनुसार, स्क्रैप सिंडिकेट की कमर तोड़ने के लिए बिना ई-वे बिल और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर माल ढोने वाले वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया। राज्य कर विभाग को अब तक 3200 से अधिक ऑनलाइन शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के आधार पर जांच जारी है। जांच में कई फर्में संदिग्ध मिली हैं, जबकि कुछ मामलों में कर चोरी औ...