स्क्रैप कारोबारी के ठिकानों से 50 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर। एसजीएसटी ने स्क्रैप कारोबारी के दो ठिकानों पर 18 घंटे तक छापेमारी की। दो दर्जन एसजीएसटी अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम व कार्यालय में छानबीन के बाद 50 लाख की टैक्स चोरी का खुलासा किया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एसजीएसटी टीमों ने दोनों परिसरों की घेराबंदी करते हुए कर्मचारियों की आवाजाही रोक दी। कागजी दस्तावेजों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लेकर पड़ताल की। शनिवार देर रात तक चली कार्रवाई के दौरान लेनदेन में गड़बड़ी और कर चोरी के अहम साक्ष्य मिले हैं। स्क्रैप के अलावा कॉपर व पान मसाले के रैपर भी बड़ी संख्या में बरामद हुए। अधिकारियों को कम्प्यूटर डेटा, बिल-बुक, ई-वे बिल और अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच के बाद 50 लाख की टैक्स चोरी मिली। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.