जौनपुर, अप्रैल 9 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को टीडी कॉलेज एवं अन्य महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्क्रूटनी शुल्क को लेकर उत्पन्न भ्रम के कारण परिसर में पहुचकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना था कि पुन: जांच के लिए शुल्क लिया जाएगा, जो उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने स्थिति स्पष्ट की तो छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे। वहां स्पष्ट हुआ कि शुल्क लेने का आदेश केवल परिसर के छात्रों के लिए है।दरअसल, विश्वविद्यालय की ओर से परिसर (कैम्पस) के विद्यार्थियों के लिए जारी नोटिस को विद्यार्थियों ने महाविद्यालयों के लिए लागू समझ लिया। टीडी कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी के द्वारा यह पत्र साझा कर दिया गया, जिससे भ्रम की स्थिति और बढ़ गई। कुलपति प्रो. वंदना सिंह, कुलसचिव केशलाल एवं प...