मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था से उन छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी, जो अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं और अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में दिए गए अंकों की पुनः जांच कराना चाहते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क लिखित और प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए अलग-अलग देय होगा। बोर्ड से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को निर...