खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का समय सात अप्रैल तक है। परीक्षार्थियों को गत पहली अप्रैल से ही स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का समय दिया गया। इधर बोर्ड ने प्रति विषय के कॉपी की स्क्रूटनी के लिए शुल्क 120 रूपए निर्धारित रखा है। निर्धारित शुल्क जमा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...